March 3, 2026
Chhattisgarh : 500 करोड़ के DMF घोटाले की जांच अब CBI करेगी

Chhattisgarh : 500 करोड़ के DMF घोटाले की जांच अब CBI करेगी

Dec 6, 2025

500 करोड़ के घोटाले पर सीबीआई जांच की मुहर

छत्तीसगढ़ में लगभग 500 करोड़ रुपए के डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) घोटाले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी। खनिज विभाग निगम के संचालक रजत बंसल ने बिलासपुर संभाग आयुक्त को जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने संबंधित दस्तावेज और प्राथमिक जानकारियाँ इकट्ठा करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।


पूर्व गृह मंत्री ने पीएमओ और सीबीआई से की थी शिकायत

इस मामले में बड़ा कदम तब उठाया गया जब पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और सीबीआई को विस्तृत शिकायत भेजी थी। शिकायत में डीएमएफ फंड के दुरुपयोग, गलत आवंटन और अनियमित खर्च का आरोप लगाया गया था। शिकायत के बाद केंद्र स्तर पर गंभीरता से मामला संज्ञान में लिया गया।

जांच रिपोर्ट की तैयारी शुरू

खनन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के बाद अब बिलासपुर संभाग आयुक्त को डीएमएफ फंड से संबंधित सभी प्रोजेक्ट, भुगतान, स्वीकृतियां और खर्च की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करनी है। रिपोर्ट में पिछले कई वित्तीय वर्षों के खर्च की भी जांच शामिल रहेगी।

सरकारी स्तर पर हलचल तेज

सीबीआई जांच के आदेश के बाद प्रदेश के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। डीएमएफ फंड का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए किया जाता है, लेकिन आरोप है कि कई योजनाओं में भारी अनियमितताएं हुई हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix