
Balod: 25 वर्षीय जागृति केसरी ने घर में लगाई फांसी, परिवार में मातम
घटना अर्जुन्दा नगर में हुई, पिता ने देखा दर्दनाक दृश्य
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 25 वर्षीय जागृति केसरी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जागृति, बस स्टैंड अर्जुन्दा में पान ठेला चलाने वाले बसंत केसरी उर्फ पप्पू केसरी की पुत्री थी।
यह घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 2.30 बजे की है। जब उनके पिता घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बेटी पंखे से लटकी हुई है। यह दृश्य देखकर वे सदमे में आ गए और तुरंत घर के पास चल रहे भागवत कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जानकारी दी।

पुलिस कार्रवाई: शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
सूचना मिलते ही अर्जुन्दा पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 3.30 बजे पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को गुंडरदेही अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शाम को जागृति का अंतिम संस्कार अर्जुन्दा मुक्तिधाम में किया गया।
8 वर्षों से राजनांदगांव में रह रही थी जागृति
पुलिस के अनुसार, मृतका पिछले आठ वर्षों से राजनांदगांव में अपने नाना-नानी के घर रह रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



