March 4, 2026
बीच सड़क मजदूरों की बेरहमी से पिटाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेब से मिली 320 नशीली गोलियां 

बीच सड़क मजदूरों की बेरहमी से पिटाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेब से मिली 320 नशीली गोलियां 

Dec 5, 2025

खैरागढ़। गंडई थाना क्षेत्र में कबाड़ी कारोबार को लेकर हुआ विवाद गंभीर रूप ले बैठा, जब दो कबाड़ियों ने पांच मजदूरों को बीच सड़क पर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सल्लू कबाड़ी के संचालक शबाब मेमन को इस बात पर गुस्सा था कि उसके यहां से पांच मजदूर नौकरी छोड़कर दूसरे कबाड़ी के पास काम करने चले गए थे। नाराज शबाब मेमन ने अपने साथी आसिफ खान के साथ मिलकर मजदूरों को रास्ते में रोक लिया और उन पर हमला कर दिया। मारपीट में एक मजदूर का हाथ टूट गया, जबकि बाकी को गंभीर चोटें आईं।

जेब से 320 अवैध नशीली गोलियां जब्त

शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। CCTV फुटेज मिलने के बाद मुख्य आरोपी शबाब मेमन को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 320 अवैध नशीली गोलियां भी मिलीं। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मारपीट के साथ-साथ NDPS एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क पर गुंडागर्दी और नशे का कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix