
Janjgir-Champa : धान खरीदी केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर से मारपीट
नमी वाला धान लौटाने पर किसान भड़के
जांजगीर-चांपा जिले के एक धान खरीदी केंद्र में बुधवार को बड़ा विवाद हो गया। केंद्र में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ने जब नमी अधिक होने के कारण किसान का धान वापस कर दिया, तो किसान और उसका बेटा भड़क गए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ की मारपीट
नमी वाला धान वापस लेने से नाराज किसान व उसके बेटे ने ऑपरेटर के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। ऑपरेटर ने आरोप लगाया कि दोनों ने केंद्र के अंदर घुसकर उसके साथ हाथापाई की और काम में बाधा डालने की कोशिश भी की।
पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड
खरीदी केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में पिता-पुत्र को ऑपरेटर के साथ विवाद और धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया।

पुलिस ने पिता-पुत्र पर किया केस दर्ज
घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



