
होटल के कमरे में युवती की संदिग्ध मौत: साथ आया युवक फरार, पुलिस जांच में जुटी
कोरबा। शहर के होटल चंदेला में एक युवती की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना होटल के रूम नंबर 207 की है, जहां एक युवक और युवती ठहरे हुए थे। सुबह होटल स्टाफ ने देखा कि युवक फरार है और युवती बिस्तर पर मृत पड़ी है, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मृतका की पहचान 20 वर्षीय संध्या दास, निवासी मरकाडीह, अकलतरा (जांजगीर-चांपा) के रूप में हुई है। वहीं फरार युवक राकेश कुमार, जांजगीर का रहने वाला बताया जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर युवक की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। होटल के भीतर मिली यह लाश शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



