March 4, 2026
जंगल में फंदे पर लटका मिला दो दिन से लापता पुलिस आरक्षक का शव,  विभाग में मचा हड़कंप

जंगल में फंदे पर लटका मिला दो दिन से लापता पुलिस आरक्षक का शव,  विभाग में मचा हड़कंप

Dec 5, 2025

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस लाइन जगदलपुर में पदस्थ आरक्षक डमरू नायक का शव शुक्रवार को आसना जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। दो दिनों से लापता चल रहे आरक्षक के इस तरह मिलने से पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई है। आरक्षक डमरू नायक 3 दिसंबर से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

आत्महत्या का कारण अज्ञात

आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चला है । हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर भेज दिया है। पूरी घटना को संदेहास्पद मानते हुए पुलिस तकनीकी पहलुओं और व्यक्तिगत मामलों की भी जांच कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix