March 4, 2026
Bilaspur : पूर्व उपसरपंच का शव जंगल में मिला,दो दिन से थे लापता, संदिग्ध हालत में मिली लाश

Bilaspur : पूर्व उपसरपंच का शव जंगल में मिला,दो दिन से थे लापता, संदिग्ध हालत में मिली लाश

Dec 5, 2025

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो दिन से लापता पूर्व उपसरपंच सूर्य प्रकाश बघेल का शव जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। वह 3 दिसंबर की सुबह घर से निकले थे, लेकिन शाम तक लौटकर नहीं आए थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।

सिर और शरीर पर लाठी-रॉड से हमले के निशान

पुलिस के अनुसार, मृतक के सिर सहित पूरे शरीर पर लाठी व लोहे की रॉड जैसे हथियारों से हमले के स्पष्ट निशान मिले हैं। इससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। जंगल में शव के पास ही उनकी बाइक (क्रमांक CG 11 BL 6975) भी संदिग्ध अवस्था में पाई गई है।

लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका

जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक सूर्य प्रकाश बघेल का किसी के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। पुलिस शक जता रही है कि इसी विवाद के चलते उनकी हत्या की गई होगी। हालांकि, वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


रतनपुर थाना क्षेत्र का मामला

घटना बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक सूर्य प्रकाश बघेल (37) ग्राम भैंसाझार के निवासी थे। पिछले पंचायती चुनाव में वे पंच निर्वाचित हुए थे, जिसके बाद उन्हें उपसरपंच बनाया गया था।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शुरू की जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि होते ही पुलिस ने अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी या आरोपियों की तलाश जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix