March 3, 2026
Raigarh में चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh में चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Dec 5, 2025

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने 26 वर्षीय महिला को चाकू से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को तीन दिनों तक अपने किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ मारपीट भी की। घटना की जानकारी मिलते ही महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता को चाकू दिखाकर धमकाया

पीड़िता ने पुलिस को बताई कि आरोपी दीपक दास मानिकपुरी (29), निवासी भगवानपुर, कोतरा रोड थाना क्षेत्र, उसकी सहेली के घर आता-जाता था। इसी पहचान का फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला को मिलने के नाम पर बुलाया और चाकू दिखाकर उसे धमकाया।

किराए के मकान में तीन दिनों तक बंधक बना रखा

पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे जबरन अपने किराए के कमरे में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर हाथ-मुक्कों से मारपीट की। पीड़िता को लगातार धमकाया गया कि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देगा। तीन दिनों तक पीड़िता को बाहर नहीं निकलने दिया गया और आरोपी ने उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर महिला थाना पहुंची और पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक दास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, मारपीट, धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix