March 4, 2026
खैरागढ़ में मक्के से भरी ट्रक में लगी आग

खैरागढ़ में मक्के से भरी ट्रक में लगी आग

Dec 5, 2025

 

खैरागढ़ क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मक्के से भरी एक ट्रक में अचानक आग लग गई। हादसा सालेवारा घाटी के पास उस समय हुआ, जब ट्रक का टायर तेज धमाके के साथ फट गया। टायर फटने के तुरंत बाद वाहन में धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरे आगे के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

टायर फटने के बाद फैली घबराहट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टायर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया और नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक में भरा मक्का होने की वजह से आग तेजी से फैलने की आशंका थी।

 

फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला

सूचना मिलते ही खैरागढ़ से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे पूरा ट्रक जलने से बच गया और बड़ा नुकसान होने से टल गया।

 

लोगों में राहत, ट्रैफिक कुछ देर रहा प्रभावित

आग लगने के दौरान घाटी क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने पहुंचकर रास्ता क्लियर कराया और स्थिति सामान्य की। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix