
Mungeli में 75 हजार की ब्राउन शुगर जब्त: दो आरोपी गिरफ्तार
मुंगेली पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 75 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल फोन और तस्करी में उपयोग की जा रही बाइक भी जब्त की है। कुल बरामद सामग्री की कीमत करीब 1.15 लाख रुपए है।

कैसे हुई कार्रवाई?
सिटी कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बिलासपुर की ओर से एक बाइक पर दो युवक ब्राउन शुगर लेकर मुंगेली की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम गीधा बाईपास पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद बाइक (CG 11 AK 2166) को रोककर तलाशी ली गई।

दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके पर ही आदित्य शर्मा और दीपक सिंह छत्री के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। पूरी प्रक्रिया गवाहों के सामने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई रूट की जांच में जुटी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



