
अनियमितता पर सख्त कार्रवाई, तीन सरकारी राशन दुकानें निलंबित
बिलासपुर। सरकारी राशन दुकानों में लंबे समय से मिल रही अनियमितताओं पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न वितरण नहीं करने, ई-केवाईसी अपडेट में लापरवाही और विभागीय नियमों का पालन न करने पर तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम ने कोटा के पुडु, मिट्ठू नवागांव और तखतपुर क्षेत्र की जरौंधा राशन दुकानों पर कार्रवाई करते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
पुडु राशन दुकान की लापरवाही
जांच में पाया गया कि—
- उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी अपडेट नहीं किया गया था
- अक्टूबर माह का डीडी जमा नहीं हुआ
- धान खरीदी के लिए आवश्यक पीडीएस बारदाना भी उपलब्ध नहीं कराया गया
- इन गंभीर चूकों के चलते दुकान को तुरंत निलंबित कर दिया गया।

मिट्ठू नवागांव और जरौंधा में भी लापरवाही उजागर
दोनों दुकानों ने—
- 15 नवंबर तक खाद्यान्न वितरण पूरा नहीं किया
- उपभोक्ताओं का केवाईसी अद्यतन नहीं किया
- बार-बार निर्देशों के बाद भी सुधार नहीं लाया
इसके बाद एसडीएम ने दोनों दुकानों को निलंबित करने का आदेश जारी किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं तक समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित खाद्य निरीक्षकों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने और विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



