
बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, इन 4 जिलों में 526 पुलिस पदों पर होगी भर्ती
बिलासपुर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली और जांजगीर-चांपा जिलों के पुलिस बल में कुल 526 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों में आरक्षक चालक और आरक्षक ट्रेडमैन शामिल हैं।

भर्ती प्रक्रिया के तहत 17 से 19 नवंबर तक ट्रेड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों को चेतावनी दी गई है कि वे किसी प्रकार के लालच या झांसे में न आएं।
2023-24 के लिए की जा रही भर्ती
ट्रेड टेस्ट का आयोजन बिलासपुर संभागीय मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में 17 नवंबर से शुरू होगा। इसमें वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने पहले आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफलता हासिल की है और लिखित परीक्षा में शामिल हुए हैं। यह भर्ती साल 2023-24 के लिए की जा रही है। बिलासपुर जिले में कुल 140 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है।
पहले दिन, 17 नवंबर को इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया है—
- आरक्षक चालक : 100 पद
- आरक्षक कुक ट्रेड : 5 पद
- आरक्षक नई ट्रेड : 11 पद
- आरक्षक टेलर ट्रेड : 4 पद

पुलिस विभाग का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



