
Sukma में ज्वेलरी शॉप पर हथियारबंद लूट, पिस्टल दिखाकर सोना-चांदी लूटा
पुलिस ने कुछ घंटे में दोनों आरोपी पकड़ लिए
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी शॉप में बुधवार को सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। दो नकाबपोश लुटेरे दुकान में घुसे और व्यापारी को पिस्टल दिखाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

CCTV फुटेज में दिखे दोनों बदमाश
CCTV वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बदमाश व्यापारी पर बंदूक ताने खड़ा है, जबकि दूसरा शोरूम में रखे आभूषणों को बैग में भर रहा है। घटना के दौरान दुकान के सोफे पर एक बच्ची भी लेटी हुई थी। आरोपियों ने उसे किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया, जो राहत की बात रही।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी। टीम ने तकनीकी जांच और CCTV फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू की। करीब कुछ घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल भी बरामद कर लिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है कि कहीं इस वारदात में और लोग तो शामिल नहीं थे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



