
नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में बोला धावा,पिस्टल की नोंक पर लूट, वारदात के बाद आरोपी फरार
छत्तीसगढ़। प्रदेश में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को चुनौती दी है। नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप पर धावा बोलते हुए पिस्टल की नोंक पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है।
कैसे हुई वारदात?
जानकारी के अनुसार, रात के समय दो नकाबपोश युवक ज्वेलरी शॉप में घुसे।दोनों ने चेहरे ढंके हुए थे दुकान के अंदर दाखिल होते ही मालिक और कर्मचारियों को पिस्टल दिखाकर धमकाया काउंटर में रखे सोने के जेवरात और नकदी लूट ली वारदात महज कुछ मिनटों में पूरी कर आरोपी मौके से फरार हो गए।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना
दुकान में लगे हाई-डेफिनिशन कैमरों में दोनों बदमाशों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं।हालांकि उनके चेहरे नकाब से ढंके होने के कारण पहचान मुश्किल है, लेकिन उनकी चाल-ढाल कपड़ेऔर इस्तेमाल की गई बाइक जांच के अहम सुराग मानी जा रही है। पुलिस ने शुरू की घेराबंदी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



