
Jashpur में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
तेज रफ्तार कार ट्रेलर में जा घुसी, मौके पर ही पांच की मौत
जशपुर जिले में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एनएच-43 पर पतराटोली के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांचों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
कुनकुरी से जशपुर जा रही थी कार
जानकारी के अनुसार, कार कुनकुरी से जशपुर की ओर आ रही थी। रास्ते में पतराटोली के पास खड़े ट्रेलर में कार ने जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और किसी को भी बचाया नहीं जा सका।

सभी मृतक चराईडांड़ क्षेत्र के रहने वाले
हादसे में मारे गए पांचों लोग जशपुर जिले के चराईडांड़ इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही दुलदुला थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
पुलिस जांच में जुटी, ट्रेलर चालक की तलाश
दुलदुला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था, लेकिन सुरक्षा संकेत या लाइट नहीं होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ट्रेलर चालक व मालिक की भी तलाश कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



