
Danetewada: औचक निरीक्षण में अवैध रेत परिवहन पकड़ा गया
दो ट्रैक्टर जब्त, बिना दस्तावेज रेत ले जाते मिले वाहन
दंतेवाड़ा। अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 दिसंबर 2025 को ग्राम मटेनार (तहसील दंतेवाड़ा) में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान दो ट्रैक्टरों द्वारा अवैध रूप से साधारण रेत का परिवहन करते पाए जाने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। मौके पर पकड़े गए वाहनों के पास किसी भी प्रकार का वैध परिवहन पास या दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे।
बिना दस्तावेज रेत ले जाते मिले दो ट्रैक्टर
निरीक्षण टीम ने ग्राम मटेनार मेंएक सोल्ड ट्रैक्टरएवं वाहन सीजी 18 सी 2016को रेत से भरा हुआ पाया।वाहनों को रोककर जांच की गई, लेकिन चालक किसी वैध अनुमति, खनिज परिवहन पास या प्रमाणिक कागज़ात प्रस्तुत नहीं कर सके।

नियमों के उल्लंघन पर की गई सख्त कार्रवाई
दस्तावेज न मिलने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।
कार्रवाई खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 (संशोधित) की धारा 21 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 के तहत की गई है।
इन धाराओं में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को गंभीर अपराध माना गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



