
साइबर ठगी का नया तरीका: प्रिंसिपल बनकर स्टाफ और छात्रों से मांगे पैसे, पुलिस ने दी चेतावनी
गरियाबंद: वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय के प्रिंसिपल आर. आर. के. तलवरे की फोटो और नाम का दुरुपयोग कर अज्ञात साइबर ठग ने शिक्षकों और छात्रों से पैसे मांगने की कोशिश की। ठग ने प्रिंसिपल की तस्वीर कॉलेज वेबसाइट से डाउनलोड कर अपनी व्हाट्सऐप प्रोफाइल फोटो बनाई और स्टाफ तथा विद्यार्थियों को अंग्रेजी में मैसेज भेजा—“I need some money urgently, can you send me?”
घबराने की जरूरत नहीं, सतर्कता जरूरी
स्टाफ ने संदिग्ध मैसेज देख प्रिंसिपल को सूचित किया। प्रिंसिपल तलवरे ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से साइबर ठगी है और सभी से अपील की है कि ऐसे नंबर को तुरंत ब्लॉक करें और किसी भी पैसे की मांग पर विश्वास न करें।

पुलिस ने दी सुरक्षा टिप्स
थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने कहा कि ऐसे ठगी के मामलों में सतर्कता सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने नागरिकों को निर्देश दिया:
- किसी भी परिचित के नाम से पैसों की मांग पर सतर्क रहें।
- Wp प्रोफाइल फोटो को केवल कॉन्टैक्ट्स तक सीमित करें।
- किसी भी अनजान OTP पर भरोसा न करें।
- साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



