
रायपुर: बूढ़ातालाब रोड से हटाया गया अतिक्रमण, कलेक्टर के निर्देश पर की गई बड़ी कार्रवाई
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आदेश पर बुधवार को शहर के जोन-4 क्षेत्र में स्थित बूढ़ातालाब रोड (स्वामी विवेकानंद सरोवर मुख्य मार्ग) से अवैध अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। फुटपाथों और सड़कों पर ठेले, शेड, निर्माण सामग्री और अन्य अवैध कब्जों के कारण पहले यहाँ जाम और अव्यवस्था की शिकायतें थीं।

कई दुकानदारों ने किया सहयोग
नगर निगम, थाना पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सुबह से इलाके का सर्वे कर अवैध कब्जाधारकों को नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद जेसीबी मशीनों की मदद से कब्जे हटाए गए। कई दुकानदारों ने सहयोग किया, लेकिन कुछ ने आपत्ति जताई — फिर भी कार्रवाई बिना बड़े विवाद के पूरी हुई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



