
विराट कोहली के पैर छूने मैदान में घुसा जबरा फैन, रायपुर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान एक बड़ा हंगामा हो गया। भारतीय पारी के ड्रिंक्स ब्रेक में एक युवक अचानक सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे मैदान में घुस आया और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली के पैर छू लिए। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत युवक को पकड़कर मैदान से बाहर ले जाया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान चंदप्रकाश बंजारे, निवासी नकटा गांव, के रूप में की है। मंदिर हसौद थाना पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है। पूछताछ में युवक ने खुद को विराट कोहली का कट्टर प्रशंसक बताया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



