
चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार की मोटरसाइकिल बरामद
रायपुर। खमतराई थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने बाइक चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी आकाश उर्फ दिनेश राव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की HF डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 04 KY 9048) बरामद कर ली है, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है।
क्या है पूरा मामला
सीतानगर गोगांव निवासी प्रार्थी तुलाराम साहू ने 25 मई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 मई को वह अपनी मोटरसाइकिल बसंत विहार कॉलोनी गार्डन के पास खड़ी कर काम पर गया था। वापस लौटने पर उसकी HF डीलक्स मोटरसाइकिल गायब मिली। जिस पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 462/24, धारा 379 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कैसे पकड़ा गया आरोपी
पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी और तकनीकी विश्लेषण के बाद आरोपी आकाश उर्फ दिनेश राव (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद चोरी की गई मोटरसाइकिल उसके कब्जे से जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी
- आकाश उर्फ दिनेश राव, पिता देशैया राव
- उम्र – 20 वर्ष
- पता – लवकुश फर्नीचर के पीछे, गोंदवारा, थाना खमतराई, रायपुर
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए न्यायिक प्रक्रिया में प्रस्तुत कर दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



