March 4, 2026
डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: तीन आरोपी गिरफ्तार, 315 लीटर डीजल और स्कॉर्पियो जब्त

डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: तीन आरोपी गिरफ्तार, 315 लीटर डीजल और स्कॉर्पियो जब्त

Dec 4, 2025

रायपुर। खरोरा थाना पुलिस ने लगातार डीजल चोरी की वारदातों में संलिप्त एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 315 लीटर डीजल, चोरी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, लोहे के रॉड, स्टील पाइप, प्लास्टिक पाइप और जेरीकेन समेत कुल 8.31 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त की गई है। आरोपी कई वर्षों से बिलासपुर, कबीरधाम और अन्य जिलों में डीजल चोरी की वारदातें कर रहे थे।

कैसे हुआ खुलासा

3 दिसंबर की रात प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मांठ दशमेश ढाबा के पास खड़े ट्रक से अज्ञात व्यक्तियों ने लगभग 200 लीटर डीजल चोरी कर लिया। जांच में पुलिस को घटनास्थल से मिले सुराग और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर संदेही रामगोपाल आदिले, राहुल बर्मन और अशोक शाह तक पहुंचने में सफलता मिली।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कार्पियो (CG 10 BR 0235 से बदली गई CG 10 BR 3373) से क्षेत्र में रेकी कर डीजल चोरी करते थे। चोरी किया हुआ डीजल वे बिलासपुर निवासी वीरेंद्र श्रीवास को बेचते थे, जो उन्हें जेरीकेन और अन्य सामान उपलब्ध कराता था।

पांच–छह साल से कर रहे थे बड़ी चोरी

आरोपियों ने कबूल किया कि वे पिछले पांच–छह वर्षों से तखतपुर, पिपरिया और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर ट्रकों से डीजल चोरी कर बेचते रहे हैं। रामगोपाल आदिले के खिलाफ वर्ष 2007 (बलौदा) और 2016 (दीपका, कोरबा) में भी डीजल चोरी के मामले दर्ज हैं।

क्या-क्या जब्त हुआ

  • 315 लीटर डीजल भरे 9 जेरीकेन
  • 5 खाली जेरीकेन
  • लोहे का रॉड, स्टील पाइप, प्लास्टिक पाइप
  • फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कार्पियो वाहन (कीमत लगभग 8 लाख)
  • कुल जब्ती राशि: ₹8,31,500

एक आरोपी फरार

घटना के दौरान चौथा आरोपी परदेश बंजारे मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

कई धाराओं में अपराध दर्ज

प्रकरण में भा.न्या.सं. की धाराएँ 303(2), 3(5), 238(ग), 340(2), 317(5) जोड़कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix