
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों की तीन IED बरामद कर किया नष्ट
नारायणपुर। छोटेडोंगर क्षेत्र के अतिसंवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की ओर से रची गई बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। माड़ीन नदी किनारे पदबेड़ा पगडंडी मार्ग पर लगाए गए तीन IED बम सुरक्षा बलों ने बरामद कर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया।
कैसे मिली जानकारी
सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए पगडंडी मार्ग पर आईईडी प्लांट कर रखे हैं। इसके बाद तत्काल संयुक्त ऑपरेशन की योजना बनाई गई।
संयुक्त टीम की कार्रवाई
ऑपरेशन में शामिल थे—
- आईटीबीपी की 29वीं वाहिनी
- बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड, नारायणपुर
- थाना छोटेडोंगर पुलिस बल
- आईटीबीपी डॉग स्क्वॉड
संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाकर तीनों IED बरामद किए।

सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया
बॉम्ब डिस्पोजल टीम ने सभी तीनों आईईडी को तकनीकी तरीके से डिफ्यूज किया। समय रहते कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V
–



