
Balrampur में पकड़ा गया 429 बोरी अवैध धान
पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी, 2 किलोमीटर पीछा कर दबोचा
बलरामपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 429 बोरियों में भरा अवैध धान जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से अवैध रूप से धान की बड़ी खेप जिले में लाई जा रही है। इसी आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

जांच के दौरान जब पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी वाहन छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने करीब 2 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि धान झारखंड से लाया जा रहा था और बिना वैध दस्तावेज के इसे स्थानीय किसानों का बताकर बेचने की तैयारी थी।
मामले में कई आरोपियों से पूछताछ जारी
पुलिस ने धान से भरे वाहन और 429 बोरियों को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा धान को कहां सप्लाई किया जाना था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



