
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चलते शनिवार–रविवार को भी खुलेंगे सरकारी दफ्तर
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के मद्देनज़र सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए शनिवार और रविवार की छुट्टियाँ रद्द कर दी हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि विधानसभा में विधायकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समयसीमा में तैयार करने होंगे।

इसी वजह से संबंधित कार्यालयों को सप्ताहांत में भी खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सवालों के जवाब समय पर विधानसभा में प्रस्तुत किए जा सकें। सूत्रों के अनुसार, यह व्यवस्था सत्र समाप्त होने तक जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



