
Raipur : किराना दुकानदार से बाप-बेटे ने की मारपीट
रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा इलाके में एक किराना दुकानदार के साथ बाप-बेटे द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना में दुकानदार के नाक और गाल पर गंभीर चोटें आई हैं।

ढाबे से खाना लेकर दुकान के सामने बैठा था दुकानदार
रिपोर्ट के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे की है। दुकानदार विनोद सोनी ने बताया कि दुकान बंद करने के बाद वह पास के ढाबे से खाना लेकर चरौदा स्थित एक किराना दुकान के सामने बैठकर टीवी पर क्रिकेट मैच देखते हुए खाना खा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां आया और टीवी देखते हुए खाना खाने की बात पर ताना मारते हुए अश्लील गालियां देने लगा। जब दुकानदार ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया।
बेटे ने भी किया हमला, नाक और गाल से बहने लगा खून
मारपीट के बीच आरोपी का बेटा राहुल भी वहां पहुंच गया। उसने भी गाली-गलौज करते हुए दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। हमले में दुकानदार के दोनों गालों और नाक से खून निकलने लगा। घटना को आसपास मौजूद लोगों और पास के दुकानदार राहुल वर्मा ने अपनी आंखों से देखा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पीड़ित विनोद सोनी ने धरसींवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



