
रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत
काम से लौटते समय हुआ हादसा
Raigarh. रायगढ़। जिले में मंगलवार देर रात एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान भुवन श्रीवास (36 वर्ष) के रूप में हुई है, जो टिकरापारा का निवासी था और बंगाल हेयर सैलून में काम करता था। हादसा उस समय हुआ जब वह काम समाप्त कर स्कूटी से घर लौट रहा था।
वॉटर वर्ल्ड चौक के पास हुआ टक्कर का बड़ा हादसा
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर के पास, वॉटर वर्ल्ड चौक के निकट हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उर्दना चौक से सर्किट हाउस की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक भुवन की स्कूटी से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी दूर तक घिसट गई और ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित झाड़ियों में जा घुसा।

गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल
टक्कर के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल भुवन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने ट्रेलर और चालक को किया कब्जे में
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अनियंत्रित ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के तहत अपराध कायम कर कार्रवाई शुरू की गई है।
परिजनों में मातम, क्षेत्र में आक्रोश
भुवन की अचानक मौत से परिवार में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और वॉटर वर्ल्ड चौक क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



