March 5, 2026
तेज रफ्तार ट्रक ने ली एक मजदूर की जान: रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक गंभीर घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने ली एक मजदूर की जान: रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक गंभीर घायल

Dec 4, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने दो मजदूरों की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के रिंग रोड नंबर 3 मोड़ के पास की है।

काम पर जा रहे थे दोनों मजदूर

जानकारी के मुताबिक मृतक और घायल दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं।

देवराज राऊत अपने चाचा सनत राऊत के साथ ग्राम शारदापुर, थाना बेलटुकरी, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा) से बाइक (CG-06-GY-7154) पर कुम्हारी (सिलतरा) काम पर जा रहे थे।

रोज की तरह वे सुबह काम के लिए निकले थे, लेकिन मंदिर हसौद के पास उनका सफर हादसे में बदल गया।

 तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूर जैसे ही रोड क्रॉस कर रहे थे, उसी समय रायपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक (OD-03-AE-9904) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

  • टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर दूर तक घिसट गई।
  • देवराज राऊत की मौके पर ही मौत हो गई।
  • सनत राऊत गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया

ट्रक चालक फरार, पुलिस ने की कार्रवाई शुरू

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
मंदिर हसौद पुलिस ने—

  • ट्रक को जप्त कर लिया है,
  • चालक की तलाश शुरू कर दी है,
  • मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घायल सनत राऊत की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix