March 5, 2026
किलर कफ सीरप मामला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, श्रीसन फार्मास्युटिकल मालिक की 2.04 करोड़ की संपत्ति जब्त

किलर कफ सीरप मामला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, श्रीसन फार्मास्युटिकल मालिक की 2.04 करोड़ की संपत्ति जब्त

Dec 3, 2025

नई दिल्ली। मिलावटी कफ सीरप से बच्चों की मौत वाले सनसनीखेज मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीसन फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरर के मालिक जी. रंगनाथन की 2.04 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत की गई है। ईडी के चेन्नई क्षेत्रीय कार्यालय ने जिन संपत्तियों को जब्त किया है, उनमें चेन्नई के कोडम्बक्कम स्थित दो आवासीय फ्लैट शामिल हैं, जो रंगनाथन और उनके परिवार के नाम पर हैं। यह कार्रवाई पीएमएलए, 2002 के तहत 2 दिसंबर को की गई।

MP में कप सीरप से 20 से अधिक बच्चों की मौत 

मामला उस समय सामने आया जब श्रीसन फार्मास्युटिकल द्वारा निर्मित कोल्ड्रिफ कफ सीरप पीने से मध्य प्रदेश में 20 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। जांच में सीरप में अत्यधिक मात्रा में डायएथिलीन ग्लाइकाल (48.6%) और एथिलीन ग्लाइकाल (46.28%) जैसे विषाक्त रसायनों की पुष्टि हुई, जो सुरक्षित सीमा से कई गुना अधिक थे।

बच्चों के किडनी फेल होने के कई मामले सामने आए

मध्य प्रदेश पुलिस ने रंगनाथन के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 (पूर्व आइपीसी 304) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस और प्रयोगशाला रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने लागत कम करने और मुनाफा बढ़ाने के लालच में मिलावटी सीरप तैयार किया, जिसकी वजह से बच्चों की किडनी फेल होने के कई मामले सामने आए।

भ्रष्टाचार के आरोप भी दर्ज

इस बीच, चेन्नई एंटी करप्शन ब्यूरो ने औषधि नियंत्रण विभाग के निदेशक (प्रभारी) पीयू कार्तिगेयन के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के आरोप में एक अलग प्राथमिकी दर्ज की है। ईडी ने कहा कि श्रीसन फार्मास्युटिकल बड़े पैमाने पर नियमों की अनदेखी और अनुचित व्यापारिक प्रथाओं में शामिल रहा, जो अपराध से अर्जित धन के समान है। मामले में आगे की जांच जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix