
मॉडिफाई सायलेंसर पर यातायात पुलिस की सख्ती
जिले की यातायात पुलिस ने मॉडिफाई सायलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की है। वर्ष 2025 में अब तक ऐसे 23 चालकों पर कुल 1,16,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है यातायात पुलिस टीम ने मॉडिफाई सायलेंसर लगे एक बुलेट चालक पर मोटरयान अधिनियम की धारा 182(4) के तहत कार्रवाई कर 5000 रुपये का जुर्माना वसूला।

22 बुलेट चालकों पर पहले ही लग चुका है जुर्माना
इससे पूर्व वर्ष 2025 में ही पुलिस द्वारा सायलेंसर मॉडिफाई कर तेज धमाका (फटाका) करने वाले 22 बुलेट चालकों पर 1,11,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
कार्रवाई के दौरान सभी बुलेट से मॉडिफाई सायलेंसर जब्त भी किए गए।

भविष्य में मॉडिफाई सायलेंसर न लगाने की हिदायत
यातायात पुलिस ने सभी चालकों को सख्त हिदायत दी है कि भविष्य में वाहन में मॉडिफाई सायलेंसर का उपयोग न करें। साथ ही स्थानीय बुलेट शोरूम संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे सायलेंसर न बेचें.
लगातार जारी रहेगी कार्रवाई
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मॉडिफाई सायलेंसर लगे बुलेट पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और ध्वनि प्रदूषण से बचाव में सहयोग दें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



