
गंगालूर मुठभेड़ में बड़ी सफलता: सुरक्षाबलों ने मार गिराए छह नक्सली, एक जवान शहीद…
बीजापुर/गंगालूर। बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ छिड़ गई। दो घंटे से अधिक समय से जारी इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अब तक छह नक्सलियों को मार गिराया है, जिनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, मुकाबले में एक डीआरजी जवान शहीद हो गया और एक जवान घायल बताया जा रहा है।

सर्च ऑपरेशन जारी
डीआईजी के अनुसार, मौके पर अभी भी ऑपरेशन चल रहा है और नक्सलियों की संख्या अधिक होने के कारण मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल भी भेजा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग रुक-रुककर जारी है और पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



