March 2, 2026
नेताम टोला में सागौन लकड़ी का जखीरा पकड़ाया: वन विभाग की छापेमारी में घर से मिली अवैध फैक्ट्री

नेताम टोला में सागौन लकड़ी का जखीरा पकड़ाया: वन विभाग की छापेमारी में घर से मिली अवैध फैक्ट्री

Jun 20, 2025

मोहला, छत्तीसगढ़: वन परिक्षेत्र अंबागढ़ चौकी के ग्राम नेताम टोला में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित सागौन लकड़ी के जखीरे का भंडाफोड़ किया है। वन मंडल अधिकारी दिनेश पटेल के निर्देश पर सर्च वारंट के साथ पहुंची वन विभाग की टीम ने एक घर और उसकी बाड़ी से करीब डेढ़ ट्रक सागौन के चिरान और लठ्ठे बरामद किए हैं। यह मोहला, मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई और बरामदगी मानी जा रही है।

छापेमारी में बरामद हुआ लाखों का सागौन
वन विभाग की जानकारी के अनुसार, 18 जून को दोपहर में एसडीओ फॉरेस्ट महेंद्र कुमार सिरदार के नेतृत्व में विभाग की टीमें ग्राम पंचायत अरजकुंड के आश्रित ग्राम नेताम टोला पहुंचीं। सर्च वारंट के आधार पर नेताम टोला निवासी पंचू पन्द्रे, पिता सुखलाल पन्द्रे के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान पंचू के घर से बड़ी मात्रा में सागौन के चिरान बरामद हुए। जांच के दौरान घर की बाड़ी में पैराट में छिपाकर रखे गए मोटे-मोटे सागौन के गोलों का भी पता चला।

कुल 6.820 घन मीटर लकड़ी जब्त
दो दिनों तक चली इस कार्रवाई में वन विभाग ने पंचू राम के घर और बाड़ी से 115 नग सागौन लठ्ठे और 92 नग सागौन चिरान, कुल 6.820 घन मीटर लकड़ी जब्त की। बरामद सागौन की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। विभाग ने विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है।

सवाल: सागौन कहां से आया?
वन विभाग के अनुसार, इस मामले में यह जांच की जा रही है कि आरोपी ने इतनी बड़ी मात्रा में सागौन लकड़ी कहां से प्राप्त की। इस जांच में वन विकास निगम के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है ताकि तस्करी के इस नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में एसडीओ महेंद्र कुमार सिरदार, वीरेंद्र कुमार पटेल, वनपाल मनीराम पाल, वनपाल सुनील शर्मा, परिक्षेत्र अधिकारी वन विकास निगम देवेंद्र चौबे, रविशंकर पारकर, वन रक्षक धरमलाल कोरटिया, तोरण ठाकुर, रेखचंद भुआर्य, धनेश्वरी साहू और अनिल यादव की मेहनत और सक्रिय भूमिका रही।

वन विभाग ने इस कार्रवाई को अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है और जांच को और गहरा करने की बात कही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix