
संसद के तीसरे दिन हाई वोल्टेज ड्रामा: ऑक्सीजन मास्क लगाकर पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा, प्रदूषण पर सरकार को घेरा
नई दिल्ली: संसद सत्र के तीसरे दिन जहां विपक्ष श्रम कानूनों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रहा था, वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा अपने अनोखे तरीके से सरकार पर हमला बोलते नजर आए। वे ऑक्सीजन मास्क लगाकर संसद पहुंचे, जिससे सदन परिसर में हलचल तेज हो गई।
दीपेंद्र हुड्डा का बयान
हुड्डा ने कहा कि देश की राजधानी और उत्तर भारत की हवा दिन-ब-दिन जहरीली हो रही है, जिससे आम लोग सांस लेने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार को प्रदूषण संकट पर तत्काल कदम उठाने की सलाह दी और कहा कि प्रधानमंत्री को इस गंभीर मुद्दे पर सीधे तौर पर सामने आना चाहिए।

दीपेंद्र हुड्डा ने की ये मांग
उन्होंने हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों से प्रदूषण कम करने के लिए विस्तृत योजना और अलग बजट तय करने की मांग की। हुड्डा बोले, “यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि जीवन और स्वास्थ्य का सवाल है। प्रदूषण रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर ठोस कार्रवाई करनी होगी।”
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



