
Durg : पुलगांव में 6 तलवारों के साथ आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शिवनाथ नदी गुरुद्वारा के पास एक व्यक्ति को 6 नग लोहे की तलवारों के साथ पकड़कर गिरफ्तार किया है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दी दबिश
थाना पुलगांव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुरुद्वारा के पास एक व्यक्ति तलवार लेकर अवैध बिक्री कर रहा है। इस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और वहां तलवारों की बिक्री का प्रयास करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
आरोपी से मिली 6 लोहे की तलवारें
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और पूछताछ में उसने अपना नाम निर्मल सिंह (60 वर्ष), निवासी अमृतसर, पंजाब बताया। गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6 नग लोहे की तलवारें बरामद की गईं।
आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई, न्यायिक रिमांड
आरोपी ने तलवारें बेचने की बात स्वीकार की। मामले में थाना पुलगांव में उसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



