
बीजापुर: हकवा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, रुक-रुककर हो रही गोलीबारी
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई है। भैरमगढ़ क्षेत्र के ग्राम हकवा के जंगलों में बुधवार दोपहर से रुक-रुककर फायरिंग चल रही है। पुलिस के अनुसार, डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम नक्सलियों के एक बड़े समूह के संपर्क में आई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

इलाके की सर्चिंग जारी
बीजापुर पुलिस ने बताया कि जवान लगातार इलाके में सर्चिंग कर रहे हैं और नक्सलियों की गतिविधियों को दबाने के लिए ऑपरेशन तेज किया गया है। अभी तक किसी तरह की क्षति की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि फायरिंग पूरी तरह थमने और जंगल की सघन सर्चिंग के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ पाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



