
Raipur में 2nd ODI Match, साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
रायपुर में भारत–साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच देखने जाने वालों की भारी भीड़ के कारण बुधवार दोपहर तेलीबांधा चौक क्षेत्र पूरी तरह जाम हो गया। स्टेडियम की ओर बढ़ रहे वाहनों के कारण लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें लोग लंबे समय तक फंसे रहे।

साउथ अफ्रीका ने चुनी गेंदबाजी
टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गर्म मौसम और पिच की स्थिति को देखते हुए उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों पर शुरुआती दबाव बनाने की रणनीति अपनाई है।
ट्रैफिक पुलिस की कड़ी मशक्कत
जाम को नियंत्रण में लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। कई मार्गों को डायवर्ट किया गया, लेकिन इसके बावजूद वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग ऑफिस टाइम में फंसने की वजह से सोशल मीडिया पर भी नाराजगी जाहिर करते दिखाई दिए।

शहर में मैच का उत्साह चरम पर
लंबे जाम और भीड़ के बावजूद शहर में क्रिकेट को लेकर उत्साह साफ दिख रहा है। स्टेडियम के बाहर भी प्रशंसकों की कतारें नजर आईं, जो अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने के लिए बेसब्र थे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



