March 3, 2026
Rajnandgaon : कोतवाली व सोमनी क्षेत्र में पुलिस की रात्रिकालीन दबिश

Rajnandgaon : कोतवाली व सोमनी क्षेत्र में पुलिस की रात्रिकालीन दबिश

Dec 3, 2025

राजनांदगांव जिले में मंगलवार देर रात पुलिस ने कोतवाली और सोमनी थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में कई ढाबों पर दबिश दी गई और अवैध शराब परोसने तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।

एएसपी के नेतृत्व में 30 सदस्यीय पुलिस बल शामिल
02 दिसंबर की रात किए गए इस अभियान का नेतृत्व एडिशनल एसपी श्री राहुल देव शर्मा ने किया। उनके साथ SDOP श्री आशीष कुंजाम, SDOP श्री दिलीप सिसोदिया, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा, साइबर सेल की टीम और रक्षित केंद्र कोतवाली व लालबाग से कुल 30 पुलिसकर्मी शामिल रहे। टीम को तीन अलग-अलग दलों में बांटकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
25 ढाबों में अचानक दबिश, वाहनों की भी तलाशी
पुलिस टीमों ने कोतवाली व सोमनी क्षेत्र के कुल 25 ढाबों में आकस्मिक जांच की। ढाबों के अंदर-बाहर हो रही गतिविधियों की बारीकी से पड़ताल की गई। ढाबों के पास खड़े संदिग्ध वाहनों की भी सघन तलाशी ली गई, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि का पता लगाया जा सके।

दो ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट में कार्रवाई
जांच के दौरान दो ढाबों—
•शिवशक्ति कांतियावाडी ढाबा
•मुंबई कोलकाता ढाबा
में अवैध रूप से शराब परोसने की पुष्टि हुई। इस पर दोनों ढाबा संचालकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 36(सी) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
तीन लोग सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिले
ढाबा जांच के दौरान तीन व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते पाया गया। इनके खिलाफ धारा 36(च) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस तरह कुल 5 प्रकरण दर्ज किए गए।
रात 10 से 12 बजे तक चला अभियान
यह विशेष अभियान रात 10 बजे से 12 बजे तक लगातार दो घंटे तक चला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी समय-समय पर जारी रहेंगे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix