March 3, 2026
नशे में धुत दूल्हा देखकर शिक्षिका ने शादी से किया इन्कार

नशे में धुत दूल्हा देखकर शिक्षिका ने शादी से किया इन्कार

Dec 3, 2025

धमकियों के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

सगाई के एक दिन बाद ही टूटा रिश्ता, बारात रात 10 बजे पहुंची थी

बिलासपुर। ओडिशा के निजी स्कूल में कार्यरत एक शिक्षिका ने अपने प्रेमी से विवाह करने के लिए परिवार को मना लिया था, लेकिन शादी के दिन दूल्हे की हरकतों ने पूरा माहौल बदल दिया। सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि जैसे ही दूल्हा बारात के साथ पहुंचा, वह शराब के नशे में बुरी तरह धुत था। उसकी लड़खड़ाती चाल और असामान्य व्यवहार को देखते हुए युवती ने उसी वक्त शादी से इन्कार कर दिया

26 को सगाई, 27 को शादी तय—लेकिन दूल्हा नशे में पहुंचा

पीड़िता ने बताया कि वह ओडिशा के बंधबाहाल में रहने वाले किशन से प्रेम करती थी। दोनों परिवारों की सहमति से 26 नवंबर को सगाई और 27 नवंबर को शादी का समय तय किया गया था। इसके लिए बिरकोना रोड स्थित अशोक वाटिका को बुक किया गया था।
वर पक्ष को दोपहर में पहुंचना था, लेकिन वे रात करीब 10 बजे बारात लेकर पहुंचे। इसी दौरान दूल्हा किशन शराब पीकर इतना नशे में था कि ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

परिवार ने दिया साथ, दूल्हे ने शुरू किया गाली-गलौज और धमकी

दूल्हे की हालत देखकर युवती और उसके परिवार ने शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद किशन ने युवती के पिता, मां और अन्य परिजनों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। स्थिति बिगड़ती देख युवती का परिवार शादी स्थल छोड़कर अपने घर लौट आया।

शादी टूटने के बाद भी नहीं रुका दूल्हा, फोन पर दे रहा धमकियां

अगले ही दिन शाम करीब सात बजे युवक ने युवती के भाई को फोन कर जबरदस्ती शादी कराने का दबाव बनाया। लगातार धमकी मिलने के बाद युवती ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर ली जांच

पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी और अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि युवती और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix