
Raipur : IND-SA मैच से पहले टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग चरम पर, 3,000 की टिकट 7,500 में बेच रहे दलाल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मैच आज दोपहर 1:30 बजे रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मैच को लेकर जहां फैंस में उत्साह चरम पर है, वहीं टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग भी उतनी ही तेजी से बढ़ गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से लेकर शहर के प्राइवेट अस्पतालों तक टिकट खुलेआम ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं।

QR कोड से एडवांस पेमेंट का खेल
टिकट बेचने वाले दलाल 3,000 रुपए की टिकट को 7,500 तक में बेच रहे हैं। इनके पास टिकट खरीदने वालों का एक व्यवस्थित नेटवर्क तैयार है।
•पहले इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर डील फाइनल की जाती है।
•इसके बाद खरीदार को QR कोड भेजा जाता है और एडवांस भुगतान मांगा जाता है।
•पेमेंट होने के बाद टिकट की डिलीवरी अलग-अलग लोकेशंस पर की जाती है।
प्राइवेट अस्पताल बने दलालों का अड्डा
हैरानी की बात यह है कि इन दलालों ने शहर के कुछ प्राइवेट अस्पतालों को टिकट डिलीवरी पॉइंट बना लिया है। कई फैंस को अस्पताल के बाहर या पार्किंग क्षेत्र में बुलाकर टिकट सौंपे जा रहे हैं, ताकि भीड़ और पुलिस की नजर से बचा जा सके।

फैंस के लिए बढ़ी परेशानी
स्टेडियम में मैच देखने की इच्छा रखने वाले फैंस के लिए असली दिक्कत यह है कि आधिकारिक टिकट काउंटरों पर टिकट लगभग खत्म हो चुके हैं। मजबूर होकर कई लोग ब्लैक मार्केट में टिकट खरीदने को मजबूर हैं, जहां कीमतें आसमान छू रही हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



