March 3, 2026
Chhattisgarh High Court ने सड़क पर स्टंटबाजी और गुंडागर्दी पर जताई नाराजगी

Chhattisgarh High Court ने सड़क पर स्टंटबाजी और गुंडागर्दी पर जताई नाराजगी

Dec 3, 2025

मुख्य सचिव को व्यक्तिगत शपथ-पत्र देने का आदेश

अमीर और प्रभावशाली लोग कर रहे ट्रैफिक नियमों की अवहेलना: हाईकोर्ट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने राज्य में बढ़ती सड़क गुंडागर्दी, स्टंटबाजी और बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर होने वाले उत्पात पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि शहरों और नेशनल हाईवे पर खुलेआम जारी स्टंट, धौंस और नियम तोड़ने की घटनाओं पर प्रशासनिक गंभीरता दिखाई नहीं दे रही है।

गाइडलाइन केवल कागजों में, मैदान में कार्रवाई नहीं: बेंच की टिप्पणी

सुनवाई के दौरान बेंच ने गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस सिर्फ कागजों तक सिमटकर रह गई हैं। अमीर और प्रभावशाली लोग ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं और प्रशासन उन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।

मुख्य सचिव को किया तलब, व्यक्तिगत शपथ पत्र की मांग

कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से शपथ-पत्र प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। इसमें यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए वास्तविक और प्रभावी कदम क्या उठाए गए हैं।

अधिकारियों द्वारा बर्थडे सेलिब्रेशन का मामला भी पहुंचा हाईकोर्ट

हाल ही में अधिकारियों के बर्थडे सेलिब्रेशन के वायरल वीडियो और उससे जुड़े उत्पात को भी कोर्ट ने संज्ञान में लिया है। बेंच ने कहा कि जब अधिकारी ही नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो आम जनता से कैसे उम्मीद की जा सकती है कि वे कानून का सम्मान करेंगे।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix