
बिलासपुर-पेंड्रा रोड में बस हादसा, एक यात्री की मौत
बिलासपुर। पेंड्रा से बिलासपुर जा रही दीप ट्रैवल्स की एक यात्री बस मंगलवार शाम बंजारी घाट में बड़ा हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने प्रोटेक्शन वॉल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में 6 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल यात्रियों का इलाज जारी
दुर्घटना में घायल हुए छह यात्रियों में से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें विशेषज्ञ उपचार के लिए बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। अन्य घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
स्थानीय लोगों की तत्परता से बची कई जानें
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि बस के अनियंत्रित होने के पीछे का सही कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रारंभिक अनुमान ओवरस्पीड या तकनीकी खराबी का हो सकता है। बस को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटाया गया और आवागमन बहाल कराया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



