
Durg : तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार बच्चों को मारा टक्कर,आरोपी गिरफ्तार
अमलेश्वर थाना क्षेत्र के हर्षित नियो सिटी में 29 नवंबर को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्चे की जान चली गई। फॉर्च्यूनर वाहन क्रमांक CG-08/AW/9300 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए साइकिल से जा रहे बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा घायल हुआ।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज
के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

आरोपी वाहन चालक भुनेश्वर साहू गिरफ्तार
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक भुनेश्वर साहू (रिसाली निवासी) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



