March 5, 2026
Raipur में ट्रक की चपेट में आए दो मजदूर, एक की मौके पर मौत

Raipur में ट्रक की चपेट में आए दो मजदूर, एक की मौके पर मौत

Dec 3, 2025

रायपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने दो मजदूरों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। यह घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के रिंग रोड नंबर 3 मोड़ के पास हुई।

ओडिशा से कुम्हारी काम पर जा रहे थे दोनों मजदूर

जानकारी के अनुसार, देवराज राऊत अपने चाचा सनत राऊत के साथ ग्राम शारदापुर, थाना बेलटुकरी, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा) से कुम्हारी (सिलतरा) काम करने जा रहे थे। दोनों बाइक (CG-06-GY-7154) पर सवार थे और रोज़ की तरह ड्यूटी पर पहुंचने के लिए निकले थे।

रोड क्रॉस करते समय ट्रक ने मारी टक्कर

सुबह करीब 11 बजे जब वे मंदिर हसौद क्षेत्र में रिंग रोड 3 के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी रायपुर की ओर से तेज गति में आ रहे ट्रक (OD-03-AE-9904) ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चाचा-भतीजे सहित बाइक कई मीटर दूर जा गिरी।

एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

हादसे में चाचा सनत राऊत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भतीजा देवराज राऊत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

मंदिर हसौद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के सही कारणों की जांच कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix