March 5, 2026
छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव: अब ‘राजभवन’ कहलाएगा ‘लोकभवन’, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव: अब ‘राजभवन’ कहलाएगा ‘लोकभवन’, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

Dec 2, 2025

रायपुर। केंद्र सरकार की नई पहल के तहत देशभर के राजभवनों के नाम बदल दिए गए हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के राजभवन का नाम भी बदलकर अब ‘लोकभवन’ कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक निर्देश के बाद बुधवार को राज्यपाल सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने इसका आदेश जारी किया।

अब सब जगह लोकभवन नाम का होगा उपयोग

मंत्रालय के अनुसार, अब से सभी सरकारी दस्तावेजों, शासकीय पत्राचार, सरकारी वेबसाइट, प्रेस नोट और आधिकारिक अभिलेखों में ‘राजभवन’ के स्थान पर केवल ‘लोकभवन’ नाम का ही उपयोग किया जाएगा। यह निर्णय राज्यपालों के सम्मेलन-2024 में दिए गए सुझावों के आधार पर लिया गया है, जिसमें जनता-केन्द्रित प्रशासन को प्रतीकात्मक रूप से मजबूत करने के लिए नाम परिवर्तन की अनुशंसा की गई थी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix