March 5, 2026
ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,  1.35 लाख का माल जप्त

ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,  1.35 लाख का माल जप्त

Dec 2, 2025

रायपुर। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए की जा रही सख्त कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को गांजा परिवहन करते हुए पकड़ा और उसके कब्जे से 2 किलो 770 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल सहित कुल 1,35,000 रुपये का मशरूका जप्त किया है।

मुखबिर से मिली सूचना 

2 दिसंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तिल्दा पुलिस ने चलित नाकेबंदी की। अपाचे मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 NZ 9660) को रोककर विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी गोलू देवार (25 वर्ष), निवासी वार्ड 15 तिल्दा के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 45,000 रुपये आंकी गई है। वहीं प्रयुक्त मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 90,000 रुपये है।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

मामले में थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 539/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी ने किया, जिसमें सउनि शंकर लाल वर्मा, प्रआर जालम साहू, राजेश सिकरवार, आर. संदीप सिंह, कुलदीपक वर्मा, किशोर शर्मा, जितेन्द्र सोनी, मआर पूजा वर्मा तथा साइबर सेल के जवान शामिल थे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix