
Durg : बिना अनुमति प्रदर्शन कर रोड जाम करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी
दुर्ग। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बिना किसी पूर्व अनुमति के सड़क जाम कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 5 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। घटना 01 दिसंबर 2025 की है, जब पटेल चौक स्थित बीएसएनएल ऑफिस के सामने प्रदर्शनकारियों ने अचानक रोड जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। मौके पर तैनात पुलिस स्टाफ ने समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप धारण कर पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी करते हुए कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की, जिससे ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को चोटें भी आईं।

मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 609/2025 के तहत बीएनएस की धारा 221, 126(2), 191(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 121(1), 132, 61(2) एवं 125(क) भी जोड़ी गई हैं। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपीगण
1. अनिल वासनिक, 43 वर्ष, निवासी अंबेडकर नगर, दुर्ग
2. विक्की चंद्राकर, 32 वर्ष, निवासी शीतला नगर, दुर्ग
3. दिनेश पाण्डेय, 35 वर्ष, निवासी गयानगर, दुर्ग
4. राकेश यादव, 38 वर्ष, निवासी गयानगर, दुर्ग
5. जितेन्द्र बत्रा, 41 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी, स्टेशन रोड, दुर्ग
पुलिस टीम लगातार अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



