
उतई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 26 लाख का गबन: जेएसए किरण भारत सागर गिरफ्तार, लोन चुकाने में उड़ाई सरकारी राशि
दुर्ग। उतई थाना पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा करते हुए कनिष्ठ सचिवीय सहायक (जेएसए) किरण भारत सागर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिया ने जननी सुरक्षा योजना एवं जीवनदीप समिति के सरकारी खातों से 26,06,057.64 रुपए का गबन और धोखाधड़ी किया था।

शिकायत के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र मोलन द्वारा अक्टूबर 2025 में वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी दी गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच समिति गठित की। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि जेएसए किरण भारत सागर ने सरकारी राशि को अनियमित रूप से निकालकर अपने बैंक खाते एवं परिचितों के खातों में ट्रांसफर किया है। बैंक स्टेटमेंट से इन लेन-देन की पुष्टि हुई।

रिपोर्ट के आधार पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 484/2025, धारा 316(5), 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने स्वीकार किया कि गबन किए गए पैसे से उसने—
- 4 लाख बाजाज फाइनेंस
- 5 लाख नावी फाइनेंस
- 1 लाख यूनिटी बैंक
- 1.40 लाख मनी व्यू लोन
- 60 हजार ग्रामीण कुट बैंक
- 70 हजार श्रीराम फाइनेंस
- 40 हजार सिम्स प्राइवेट कंपनी
के लोन चुकाए।
साथ ही आरोपी ने इसी राशि से एक टीव्हीएस मोटरसाइकिल खरीदी और 2,88,000 रुपए जननी सुरक्षा योजना एवं जीवनदीप समिति में वापस जमा करने का दावा किया। पुलिस ने आरोपी से टीव्हीएस मोटरसाइकिल, ओप्पो A5 प्रो मोबाइल, बैंक पासबुक, चेकबुक और पैन कार्ड जब्त किए हैं। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
किरण भारत सागर, उम्र 39 वर्ष, निवासी राजीव नगर, दुर्ग (थाना कोतवाली)।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



