
Korba: खेत में अज्ञात व्यक्ति का मिला अधजला शव , इलाके में फैली सनसनी
कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत औराई के पास स्थित एक खेत में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला और अर्धनग्न शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार शव 3–4 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

शव की स्थिति बेहद गंभीर
घटनास्थल पर मिले शव की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। शव पूरी तरह निर्वस्त्र और फूल चुका था, जबकि गुप्तांग क्षत-विक्षत अवस्था में मिले। फोरेंसिक टीम एवं पुलिस जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि शव को किसी अन्य स्थान पर हत्या या जलाने के बाद यहां फेंका गया है, क्योंकि आसपास जलने के कोई निशान नहीं मिले हैं।
नहीं हो पाई है मृतक की पहचान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मृतक की पहचान स्थापित होने के बाद ही मौत के कारणों और घटना की पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस क्षेत्र में हाल ही में लापता हुए लोगों के विवरण भी खंगाल रही है।

गांव में दहशत का माहौल
घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



