
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अब इस नाम से जाना जाएगा PMO
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम बदलकर ‘सेवा तीर्थ’ कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, PMO जल्द ही अपने नए कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट होने वाला है, जिसका नाम सेवा तीर्थ रखा गया है। यह नया भवन पहले सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत ‘एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव’ के नाम से जाना जाता था और वर्तमान में निर्माण के अंतिम चरण में है।

सेवा तीर्थ के नाम से जाना जाएगा अब
नए ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स में PMO के साथ-साथ कैबिनेट सेक्रेटेरिएट, नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट (NSCS) और इंडिया हाउस भी शामिल होंगे। इंडिया हाउस वह विशेष सुविधा होगी जहाँ अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और उच्चस्तरीय मेहमानों के साथ महत्वपूर्ण बातचीत होगी।

अधिकारियों ने कही ये बात
अधिकारियों ने बताया कि सेवा तीर्थ ऐसा कार्यस्थल होगा जो राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को आकार देने के साथ-साथ सेवा और कर्तव्य की भावना को दर्शाएगा। यह बदलाव भारत के प्रशासनिक ढांचे में हो रहे “शांत लेकिन गहरे परिवर्तन” को भी प्रतिबिंबित करता है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



