March 4, 2026
Dhamtari में युवक ने पुलिस पर मारपीट का आरोप, CSP कार्यालय में की शिकायत

Dhamtari में युवक ने पुलिस पर मारपीट का आरोप, CSP कार्यालय में की शिकायत

Dec 2, 2025

धमतरी में एक युवक ने पुलिस जवानों पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि सोमवार देर रात वह टहलने निकला था, तभी पुलिस टीम ने बिना किसी वजह उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

टहलते समय पुलिस की पिटाई का दावा

पीड़ित युवक सोनू नायक ने बताया कि खाने के बाद वह जालमपुर मैदान में टहल रहा था। इसी दौरान उसे पेशाब लगी और वह मैदान की ओर चला गया। तभी अचानक वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया और बिना पूछताछ लाठी से मारना शुरू कर दिया।

पैरों में आईं चोटें, CSP कार्यालय में शिकायत

सोनू के अनुसार, मारपीट में उसके पैरों में चोटें आई हैं। घटना के बाद वह सीधे CSP कार्यालय पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। युवक ने पुलिस पर बिना वजह कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की

यह पूरी घटना धमतरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जालमपुर मैदान की बताई जा रही है। शिकायत दर्ज होने के बाद मामला जांच के लिए अधिकारियों के पास पहुंच गया है। पुलिस प्रशासन अब इस पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix