
दिल्ली ब्लास्ट केस: आमिर राशिद अली की एनआईए कस्टडी 7 दिन बढ़ी, बंद कोर्ट में पेशी
नई दिल्ली : दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष NIA कोर्ट ने आरोपी आमिर राशिद अली की हिरासत सात दिनों के लिए और बढ़ा दी है। आरोपी को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में पेश किया गया था।
16 नवंबर को किया गया था गिरफ्तार
आमिर को इससे पहले 10 दिन की कस्टडी में भेजा गया था। NIA ने अदालत को बताया कि 16 नवंबर को गिरफ्तार किए गए आरोपी से अभी भी साजिश, नेटवर्क, फंडिंग और अन्य सह-साजिशकर्ताओं की पहचान को लेकर विस्तृत पूछताछ की जरूरत है। इसी आधार पर एजेंसी ने हिरासत बढ़ाने की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

सुनवाई के दौरान अदालत परिसर कड़ी सुरक्षा
NIA के अनुसार, आमिर ने कथित तौर पर आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर के लिए सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराया था। सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में दिल्ली पुलिस और RAF के जवानों की भारी तैनाती रही, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है, और NIA आने वाले दिनों में नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासों की उम्मीद कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



